स्थानीय विधायक बंद नहीं करा पा रहे तोड़फोड़-राज कुमार राजू
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार समेत आसपास की कालोनियों में बार-बार की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में जल्द ही एक बैठक करेंगे। यह जानकारी प्रमुख समाज सेवी बीरसिंह उर्फ बीरू ने दी। उन्होंने कहा कि न्यू पालम विहार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक के दौरान राजकुमार राजू भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निगम के अधिकारियों द्वारा बार-बार तोड़फोड़ की जा रही है, यह सरासर गरीब लोगों के साथ अन्याय है। स्थानीय विधायक राकेश दौलताबाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस के राज में क्षेत्र में इतनी तोड़फोड़ नहीं होती थी। बीरू सरपंच ने कहा कि न्यू पालम विहार में फौजी कश्मीरी परिवारों के मकान हैं, जहां लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। यहां विधायक नहीं चाहे तो तोड़फोड़ कैसे हो सकती है। उन्होंने विधायक से सवाल किया कि आखिर लोगों ने आपको इसी लिए चुना था कि विकास के नाम पर विनाश होगा। लोगों का कहना है कि उनके मकान तोड़ दिए गए हैं, आखिर वे कहां जाएं। अपने परिवार को बारिश के मौसम में कहां चले जाएं। वहीं राजकुमार राजू ने कहा कि निगम अधिकारी क्षेत्र का विकास करने की बजाय विनाश करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में बैठक करेंगे, जिसमें निगम के अधिकारियों द्वारा की जार रही तोड़फोड़ के विरोध करेंगे और विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाएंगे।
|
|
|