युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडने का लिया संकल्प : सर्वप्रिय त्यागी*
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मासिक बैठक आज भाजपा जिला कार्यलय में सम्पन्न हुई।इस बैठक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने युवाओं को अधिक से अधिक सँख्या में पार्टी से जोडने का संकल्प लिया।बैठक में पूर्व कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमो की ठोस रणनीति बनाई।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनायी गयी जन हितैषी नीतियों को लेकर वो युवाओं के बीच जाएंगे और उनको पार्टी की विचारधारा से अवगत करवा जोडने का काम करेंगे।आज पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दुर्गामी सोच का ही नतीजा है कि आज बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नोकरी मिल रही है। आज युवा किसी नेता या सिफारिश के आधार पर नही बल्कि अपनी काबलियत के आधार पर नोकरी पा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि हालही में गुरुग्राम जिले से 13 युवा ने अपनी योग्यता के आधार सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए है।युवा मोर्चा उन सभी युवाओं को सम्मानित करने का काम करेगा। समय समय पर संगठन समाज कल्याण के कार्यो को भी प्रोत्साहन देता रहता है अभी कुछ समय पहले प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उप्लक्ष में पूरे जिले में युवामोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाये गए थे जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 1001 यूनिट रक्त दान किया था। कोरोना जैसे मुश्किल समय मे जन कल्याणकारी कार्यो में भाग लेने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। आज का युवा भाजपा की विचारधारा को पसंद करता है। अगले कुछ महीनों में मण्डल स्तर तक अभियान चलाया और युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री नीरज यादव व सचिन देवतवाल , जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र राणा व सभी जिला उपाध्यक्ष , जिला सचिव , कार्यकारिणी सदस्य व सभी मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो उपस्थित रहे।
|