मॉडल स्कूल में डांस प्रतियोगिता
गुडग़ांव सेक्टर-45 में स्थित विवेक मॉडल स्कूल में एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 07/02/2016 किया गया। जिसमें बच्चों को डांस की अन्य विधियों से अवगत कराया गया। जिसके अन्र्तगत हिप-हॉप, बॉलीवुड, फ्री स्टाइल, बी ब्वॉइन आदि बताये गये। जिसमें कई प्रतियोगी टीमों ने भाग लिया। जिनमें से बादशाहपुर, मारूती कुंज, भोंडसी, सेक्टर-56,फरीदाबाद, वि.एम.एस.(वाटिका कुंज), और विवेक डांस एकेडमी(कन्हई सेक्टर-45) के बच्चों ने भाग लिया। विवेक मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक अदलखा और ब्लेक हर्ट कू्र के कोरियोग्राफर राहु राजपूत ने विजयी बच्चों का बढ़ाते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को इस कॉम्टीशन के युग में आगे जाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रत्येक बच्चों में किसी न किसी प्रकार की कला छुपी होती है उसी कला को बाहर निकालने के लिए उन्हें प्रेरित किया। डांस एक बहुत अच्छा व्यायाम होता है जो हमारे शरीर को हष्ट पुष्ट रखता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में नया जोश आता है, इससे वे अच्छे प्रयासों के परिणामस्वरूप आगे बढकर टीवी रियाल्टी शो में भी भाग ले सकते है। अंत में डांस प्रतियोगिता परिणामस्वरूप विजयी टीम कप्तान अमन कुमार और उप कप्टान साहिल हक को घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर साहिल हक, आरती, काजल यादव रहे। दूसरे स्थान पर उदय, आदित्य, शिलाल, रिधिका, थी तथा तीसरे स्थान पर मो9 कामिल, प्राप्ति कुमारी थी। अन्य प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र से नवाजा गया। इस आयोजन में बच्चों के खाने पाने का भी विशेष ध्यान रखा गया।
|
|
|