बॉलीवुड एंट्री पर पूछे सवाल का मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया करारा जवाब, पढ़िए
बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछ गए सवाल पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने करारा जवाब दिया और अपना इरादा भी बिल्कुल साफ कर दिया, पढ़िए।विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड में एंट्री करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। मानुषी भविष्य में अपने कदम सिल्वर स्क्रीन की ओर नहीं, बल्कि सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की चाह रखती हैं। रीता फारिया के बाद भारत की वह दूसरी विश्व सुंदरी होगी, जो ऐसा करने जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने आई मानुषी ने एक सवाल के जवाब में ऐसा कहा।मानुषी ने कहा कि अगर मैं बॉलीवुड में नहीं आती तो इसमें हैरानी की बात नहीं है। मानुषी ने कहा कि उनसे पहले देश की पांच बेटियों को यह खिताब मिल चुका है,लेकिन इनमे रीता फारिया भी उन्हीं की तरह चिकित्सा के क्षेत्र से इस खिताब तक पहुंची थी ,लेकिन उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में ही अपना कैरियर आगे बढ़ाया। वह भी चाहती हैं कि शक्ति और सेवा के अन्य प्रोजेक्ट पर ही भविष्य में काम जारी रखेंगी।मानुषी छिल्लर के लिये 2017 अब तक उनके जीवन में सबसे बड़ा उपलब्धिपूर्ण वर्ष साबित हुआ है, क्योंकि इसी साल अप्रैल में मानुषी छिल्लर ने मिस हरियाणा से मिस इंडिया और विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने तक की यात्रा तय की। मानुषी ने कहा कि वह जीवन को सेवा यात्रा के रूप में आगे बढ़ाने की चाह रखतीं हैं। उन्हें जो प्यार, प्रोत्साहन और सहयोग मिला है, उसके लिये अभारी हूं।ने कहा कि मेरा नमन है हरियाणा की पावन भूमि को, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह मुकाम हासिल होगा। मैंने भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिये गये कर्म के संदेश पर विश्वास किया और उसी परिणाम आज दुनिया के सामने है। मानुषी छिल्लर की माता डा. नीलम छिल्लर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी गर्व है। उन्हें पूरा भरोसा है कि मानुषी भविष्य में जो भी करेंगी, मानव जाति की भलाई और राष्ट्रहित में होगामानुषी ने कहा कि उनका जन्म और शिक्षा हरियाणा की हैं। वर्तमान में भी वह हरियाणा के खानपुर मेडिकल कालेज से शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात जहां चिंता का विषय है वहीं खानपुर में लिंगानुपात की दर में काफी सुधार हुआ है। मानुषी छिल्लर ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें गीता के संदेश से प्रेरणा लेते हुए कर्म करो, फल की चिंता मत करने का सबक सिखाया है।मानुषी ने कहा कि मैं हरियाणा की साधारण बेटी हूं और हरियाणा की सभी बेटियां एक जैसी हैं, हरियाणा की सभी बेटियों को सपने देखने चाहिए और अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को हरियाणा प्रदेश की महिलाओं को एनीमिया मुक्त करने के लिए चलाए जाने वाले अभियान के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व सुंदरी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति प्रोजेक्ट को बल देने के लिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 18 करोड़ की लागत से शक्ति प्रोजेक्ट के सेनेटरी नैपकिन को वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के उपरांत विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का अवलोकन किया और पुरुषोत्तमपुरा बाग में विश्व भर को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करने का संदेश भी दिया।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर शक्ति नामक परियोजना पर कार्य कर रही हैं, जो युवतियों की माहवारी की समस्या से जुड़ी है और इस परियोजना में योगदान देने के लिए हरियाणा सरकार भी आगे आई है, जिसके तहत सरकार द्वारा स्कूलों में लड़कियों के लिये सेनेटरी नैपकिन की सप्लाई मुफ्त में की जाएगी और जिस पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च होगा।उन्होंने कहा कि राज्य में 61 प्रतिशत लड़कियों और महिलाओं में अनीमिया की समस्या है, जो आयरन इत्यादि की वजह से होती है और इस समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व सुंदरी ने हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया है।
|
|
|