Tuesday, May 17, 2022
होम
|
ई-पेपर
|
लोगिन
BREAKING NEWS:
पंङत रघुवर दयाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर भंडारा लगाया, 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन
|
किसानों के सम्मान में ही रद्द किए गए हैं कृषि कानून: नवीन गोयल
|
पीएम ने कृषि कानून रद्द करके किसानों की भावनाओं का किया सम्मान: सुधीर सिंगला
|
प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान राकेश टिकैत की तुच्छ मानसिकता का परिणाम: सर्वप्रिय त्यागी
|
गुरुग्राम की आबोहवा सुधारेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग: नवीन गोयल
|
SEARCH NEWS:
होम
गुडगाँव
हरियाणा
अन्य राज्य
देश
कारोबार
खेल
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
अध्यात्म
राशिफल
संपादकीय
क्राइम
संपर्क
ख़बरें
अमेरिका से भारत आ रहा है गंदा तेल, पेट्रोलियम कोक हवा कर रहा है प्रदूषित
अमेरिका की तेल शोधन कंपनियां अपने देश में जिस गंदे तेल, अपशिष्ट उत्पाद को बेच पाने में असफल रहती हैं उसे बड़े पैमाने पर भारत मेें निर्यात कर रही हैं। पता चला है कि अमेरिकी कंपनियां उनके देश में खपत नहीं होने वाले उत्पादों को खपाने के लिए उन देशों का रुख कर रही हैं जहां ऊर्जा की भारी मांग है।
भारत पहले से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में अमेरिकी तेल कंपनियों को भारत एक बडे़ आयातक देश के बतौर दिखाई दिया है। यहां पिछले साल पूरी दुनिया में भेजे गए
पेट्रोलियम कोक
का एक चौथाई हिस्सा बेचा गया है। एपी को मिली जानकारी के मुताबिक 2016 में अमेरिका ने भारत को 80 लाख मैट्रिक टन से अधिक पेट्रोलियम कोक भारत को निर्यात किया है, जो 2010 के मुकाबले 20 गुना अधिक है। जबकि यह एक ऐसा ईंधन होता है जो टार सैंड्स क्रूड और अन्य भारी तेल का शोधन करने के बाद नीचे रह जाता है।
यह काफी सस्ता ईंधन है और
कोयले
से भी ज्यादा तेजी के साथ जलता है। लेकिन इसमें न सिर्फ धरती को गर्म करने वाला कार्बन बड़ी मात्रा में मौजूद होता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले सल्फर की बहुत अधिक मात्रा इंसान के फेफड़ों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाती है।भारत में आयातित पेट्रोलियम कोक यहां की कई फैक्ट्रियों और संयंत्रों में इस्तेमाल किया जाता है जिससे देश की हवा और भी प्रदूषित हो रही है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में हालात काफी खराब हैं।
नई दिल्ली के नजदीक एक प्रयोगशाला में हुए परीक्षण में पता चला है कि अमेरिका से आयातित इस ईंधन में कोयले के लिए तय सीमा से भी 17 गुना अधिक सल्फर मौजूद रहता है। देश के पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (ईपीसीए) की सूचना के मुताबिक पेट्रोलियम कोक में डीजल से 1380 गुना अधिक सल्फर होता है। यह गंदा तेल भारत में कई समस्याएं पैदा कर रहा है।
सेहत व पर्यावरण के लिए खतरनाक
उद्योग जगत से जुड़े लोगों के मुताबिक पेट्रोलियम कोक काफी लंबे अर्से से एक महत्वपूर्ण ईंधन के रूप में जाना जाता रहा है। इसका इस्तेमाल अमूमन अपशिष्ट उत्पाद को रिसाइकल करने के लिए होता है। जबकि सेहत और पर्यावरण के लिहाज से यह काफी खतरनाक है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और फेफड़े व सांस संबंधी रोग बड़ी तेजी से बढ़ते हैं।
अन्य ख़बरें
पंङत रघुवर दयाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर भंडारा लगाया, 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन
किसानों के सम्मान में ही रद्द किए गए हैं कृषि कानून: नवीन गोयल
पीएम ने कृषि कानून रद्द करके किसानों की भावनाओं का किया सम्मान: सुधीर सिंगला
प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान राकेश टिकैत की तुच्छ मानसिकता का परिणाम: सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम की आबोहवा सुधारेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग: नवीन गोयल
नगर निगम में नए सम्मलित गांवों की समस्या को ग्रीवेंस समिति की बैठक में जेजेपी जिलाध्यक्ष ने सीएम के समक्ष रखा
घबराने की बजाय सचेत रहें डायबिटीज ग्रस्त लोग: नवीन गोयल
युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडने का लिया संकल्प : सर्वप्रिय त्यागी*
मोबाइल टावर हटवाने के लिए लोगों की नवीन गोयल से अपील
देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर ब्राह्मण एकता मंच ने सम्मेलन के साथ शुरू किया सदस्यता अभियान
अपने पुरुषार्थ से ही मजबूत हुए हैं बंटवारे के पीडि़त: मनोहर लाल
जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बने अंशुमन जैलदार ने कुमारी शैलजा से की मुलाकात, जताया आभार