सोनम को बर्थडे विश करना पड़ा महंगा, ट्विटर पर लोगों ने लिखा- पाकिस्तान चली जाओ
सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम हो गया है जहां किसी भी बात को लेकर यूजर्स ट्रोल करने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ जब उन्हें बर्थडे विश करना महंगा पड़ गया।दरअसल, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को जन्मदिन की शुभकामकामएं थी, बस फिर क्या था ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फवाद को बधाई देने पर यूजर्स सोनम कपूर पर भड़क गए।ट्विटर यूजर्स ने सोनम कपूर को लिखा कि उन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सोनम कपूर के परिवार का कोई सदस्य बॉर्डर पार रहता है क्या। वरना वो फवाद को जन्मदिन की बधाई क्यों देती।एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको पाकिस्तानी एक्टर इतना ही पसंद हैं तो पाकिस्तान क्यों नहीं चली जाती और उससे शादी कर लेनी चाहिए। फवाद पाकिस्तान के रहने वाले हैं लेकिन भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बता दें कि सोनम और फवाद ने साथ में फिल्म 'खूबसूरत' की थी। 29 नवंबर को फवाद ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया था। इसी दिन सोनम ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। सोनम ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्ववीट किया कि 'जन्मदिन मुबारक हो फवाद। उम्मीद है कि इस खास दिन पर तुम खुश होगे।' एक्ट्रेस के इस ट्वीट में दोनों की एक तस्वीर भी थी।
|