मल्टीटास्किंग के शौकीन होते हैं मिथुन राशि के लोग
पंडित विजय त्रिपाठी ‘विजय’ के अनुसार जिनका जन्म मिथुन राशि में हुआ हो तो वे मिश्रित यानि गर्म-नर्म स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। उनके विचार हमेशा स्थिर रहते हैं, लेकिन ऐसे लोग एक काम से, कभी सन्तुष्ट नहीं होते और एक ही समय में बहुतेरे काम करने का प्रयत्न करते हैं। ये लोग व्याख्या करने या व्याख्यान देने में निपुण हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले कोई भी बौद्धिक कठिनता वाला कार्य कर सकते है, केवल उन्हें एकाग्र चित्त होना चाहिए।दुर्बल देह सशक्त बुद्धि मिथुन राशि वालों की स्मरण शक्ति तीव्र होती है, और ये अक्सर साहित्यिक कार्यो से ज्ञानोपार्जन करने का प्रयत्न करते हैं। ये लोग शिल्प कला के भी प्रेमी होते हैं। इनका शरीर दुर्बल और दृष्टि तीव्र होती है। ये लोग हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों को हृदय रोग की समस्या हो सकती है। ये हर समय उलझनों के कारण चिन्तित रहते हैं। क्या है शुभ अशुभ मिथुन राशि वालों के लिए सफेद, हरा रंग या हल्का लाल रंग, कमल का फूल, बुधवार और गुरूवार का दिन, साथ ही 3-4-5-6 अंक लाभदायक होते हैं। इनकी आयु के 5-6-10-11-14-18-20- 28- 46-53-63वें वर्ष, प्रतिकूल समय होंगे और शारीरिक कष्ट का कारक बनेंगे। मिथुन राशि वालों की खासियतें ऐसे लोग दूसरों को शीघ्र ही आकर्षित कर लेते हैं, इसलिए इनके मित्र अधिक होते हैं। इन्हें अपनी प्रशंसा कराना भी पसंद है। इन्हें तर्क करना पसंद है इसलिए अक्सर किसी विषय पर वाद-विवाद करते रहते हैं। ये लोग आमतौर पर एक से अधिक व्यापार करते हैं, परन्तु चंचल प्रवृत्ति के कारण एक व्यापार से दूसरे व्यापार में जाने पर दुख झेलना पड़ता है।
|