योग ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाता है : भूदेव
योग ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाता है : भूदेव गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (पंजाब केसरी) :साईबर सिटी में बदलते मौसम ने एक बार लोगो को परेशान कर रहा हैं। हर रोज धुंध बढऩे के कारण लोगाड्डे को दिक्कते बढ़ती जा रही हैं। धुंध ने चारों तरफ एक चादर सी बिछा दी है। इस ठंड में बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस ठँड में जुकाम होना, नाक से पानी आना जैसी शिकायतों को लेकर मरीज अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए योग एक ऐसा उपाय हैं, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं, यह कहना हंै जिला नागरिक अस्पताल में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ भू-देव का। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के चलते बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। जिसकी वजह से बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्कूलों और महाविद्यालयों में अवकाश के चलते प्रतिदिन 8-10 बच्चे ऐसे आ रहे हैं, जिनको खांसी-जुकाम के साथ नाक से पानी अधिक बहता है। इसके लिए तीन योग क्रियाएं कराई जाती है। जिसमें प्रथम उच्तेछपन क्रिया शामिल है, जो नहाने के बाद की जाती है। यह योग क्रिया करीब एक मिनट तक कराई जा रही है और यय जिसकी नाम से पानी बहता है और जिसके दांत बाहर की और निकले हुए है, उनके लिए लादायक होगी। इसके अलावा दूसरी क्रिया उत्कक्षेपन क्रिया हंै, जिसको सूक्ष्म व्यायाम भी कहा जाता है, इसे भी नहाने के बाद किया जाता है। वहीं तीसरी योग दौड़ है जो दो-तीन मिनट के लिए की जाती है और इस क्रिया के करने से पूरे शरीर को एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। जिसके बाद कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती हंै और इन क्रियाओं को दैनिकचर्या में अपनाना चाहिए।
|