समान काम के बदले समान वेतन नही मिला तो भर देगे जेल:सुशील
समान काम के बदले समान वेतन नही मिला तो भर देगे जेल:सुशील गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (पंजाब केसरी) :बुधवार को गुरूग्राम के इलैक्टिसिटी इम्पलायज फेडरेशन आफ इंडिया के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑल हरियाणा पावर कारपेरिशन वर्कर यूनियन के बैनर तले सर्कल कार्यालय महरोली रोड़ पर भारी संख्या में कर्मचारी इक्कठे हुए। और समान काम समान काम वेतन बिजली निगमों में लागू करवाने के लिए मांग पत्र अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर के नाम अधीक्षक अभियंता अनील यादव और अनील गोयल को सौंपा । सर्कल सचिव ब्रहम सिंह ने बताया की और मचं का संचालन सर्कल सचिव बिजेन्द्र फ ोगाट ने किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य चैयरमैन देवी सिहं पंवार ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन हमारा अधिकार हंै और हम इसको लेकर रहेगे। चाहे हमे कितने ही मजबुत आन्दोलन करने पड़े। यूनियन ने आन्दोलन की शुरूवात कर दी हंै और ये आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक बिजली निगमों में समान काम के लिए समान वेतन लागू नहीं हो जाता। इसी कड़ी में आगामी 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आन्दोलन के तहत सामुहिक गिरफ्तारियां दी जायेगी। प्रान्तिय उप प्रधान सुरेन्द्र मलिक ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी की यदि सरकार ने कर्मचारियों का शोषण करने वाली प्रथा को समाप्त नहीं किया तो आगे और भी बड़े-बड़े आन्दोलन होगें और आगामी 15 मार्च को शक्ति भवन पंचकूला पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा ओर फि र भी यदि सरकार ने कर्मचारियों की मागें पूरी नहीं की तो आगे के आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कि जायेगी। सर्व कर्मचारी संध के प्रान्तिय उप प्रधान सुरेष नोहरा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने साढे तीन साल में कोई स्थाई पोलिसी नहीं बनाई जिससे कि कच्चे कर्मचारी पक्के हो सके इस कारण कर्मचारियो में काफी रोश है। सरकार ने न ही कैश लैश मैडिकल सुविधा को लागू किया हंै और न ही सातवे वेतन आयोग के अनुसार भत्तो को निर्धारित किया हंै। मैम्बर सी. सी. रामबीर शर्मा और अशोक लाम्बा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मृत्यू अनुपात बिजली निगम में सभी बिभागो से ज्यादा हैं। इसलिए बिजली निगम में कच्चे व पक्के कर्मचारियों को रिस्क भत्ता देना चाहिए। आज के प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संध के जिला प्रधान कवंरसिह यादव जिला सचिव संजय सैनी, यूनिट प्रधान सुशील शर्मा, दीन दयाल, विजयपाल, सचितानंद, यूनिट सचिव अरविन्द, राजेश, उमेश, सुरेन्द्र ओर अजीत हुडडा, उपेन्द्र, रामप्रोजन, जगदीप आदि कर्मचारी नेताओ ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया। नोट : खबर के साथ 10एसएटीबी7फोटो भी है।फोटो कैप्शन : कर्मचारियो को सम्बोधित करते कर्मचारी संघ के प्रदान कवंरसिह यादव। छाया : सतबीर भारद्वाज
|