गुरुग्राम से सूरजपाल अम्मू को मिलेगा हरियाणा गौरव अवार्ड
गुरुग्राम से सूरजपाल अम्मू को मिलेगा हरियाणा गौरव अवार्ड- प्रदेश की आठ हस्तियों को मिलेगा यह सम्मान- अम्मू ने नई सोच, सार्थक प्रयास के दम पर पाया है अलग मुकाम- प्रदेश भर से 5226 अध्यापकों व खेल प्रशिक्षकों ने किया था इस अवार्ड के लिए आवेदन गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (पंजाब केसरी) :सूरजपाल अम्मू को भले ही पिछले कुछ दिनों मानसिक तनाव रहा हो और भाजपा से अलविदा हुआ हों। लेकिन अब अम्मू के लिए अच्छे दिन आ गए हैं और उनको हरियाणा गोरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू समाज सेवी संस्था राह गु्रप ने इनका चयन किया है। यह वास्तव में हरियाणा गौरव अवार्ड के सम्मान के लायक हैं। यही वजह है कि 24 फरवरी को भिवानी में हरियाणा की और कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। खेलों को नई दिशा देने व समाजसेवा में अलग मुकाम बना चुके हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू को समाजसेवी संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से 24 फरवरी को हरियाणा गौरव अवार्ड प्रदान से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड सम्मान समारोह बीआरसीएम विद्याग्राम बहल, जिला भिवानी के कैम्पस में आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश व देश भर से नामी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप के वाईस चेयरमैन सुरेश क्रांतिकारी व तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल नवोदियन ईवेंट कॉर्डिनेटर साधुराम जाखड़ ने दी।उन्होंने बताया कि हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू गुरुग्राम, रोहतक जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुण्डू, बीआरसीएम एजुकेशन सोसायटी बहल के निदेशक डा. एसके सिन्हा, समाजसेवी सतीश राज देशवाल, गोहाना, सोनीपत से समाज सेविका डा. ज्ञानवंति बिश्रोई हिसार लाडवा गोशाला के प्रधान आनन्द राज, हिन्दू ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक अजय चाहर व समाजसेवी मोहन लाल बंसल हांसी को हरियाणा गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। राह ग्रुप की चयन समिति के अनुसार सूरजपाल अम्मू की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश में जिम्रास्टिक व फुटबाल खेल का स्तर व्यापक स्तर पर सुधरा है। उनके प्रयासों से अब इन दोनों खेलों को न केवल अलग पहचान मिली है, बल्कि अब ये खेल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। इसके अलावा हरियाणवीं संस्कृति व विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी अम्मू लंबे समय से प्रयासरत हैं। रखेल जगत में अलग मुकाम बना चुके सूरजपाल अम्मू ने हरियाणा गौरव अवार्ड के लिए उनका चयन करने पर राह ग्रुप फाउंडेशन के पदाधिकारियों व चयन समिति का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वे भविष्य में कन्या शिक्षा के प्रसार, विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल विकसित करने, खेलों को बढ़ावा देने, गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने व हरियायणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने की मुहिम में भी अपना विशेष योगदान देते रहेंगे। नोट : खबर के साथ 10एसएटीबी1 फोटो भी है।फोटो कैप्शन : सूरजपाल अम्मू।
|