मेजर मानवेंद्र सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए कई केंद्रीय व प्रदेश मंत्री
मेजर मानवेंद्र सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए कई केंद्रीय व प्रदेश मंत्री गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (आज तक गुडग़ाव) : प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. कुंवर विजयपाल सिंह के पौत्र व भाजपा नेता अरिदमन सिंह के पुत्र मेजर मानवेंद्र सिंह के सैक्टर 64 स्थित आरोना कन्वेंशन में आयोजित आशीर्वाद समारोह में गत बीती देर सायं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह व केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित क्षेत्र के कई जाने-माने व गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए और उन्होंने नवदंपत्ति को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया। इस आयोजन में विशेष यह रहा कि जनरल वीके सिंह व भारती सिंह की शादी की 43वीं वर्षगांठ भी गत दिवस ही थी। सभी ने उन्हें भी शुभकामनाएं दी। आयोजन में शामिल होने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक उमेश अग्रवाल, तेजपाल तंवर, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जल-वायु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुखबीर चौहान एवं गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष सुनील सबरवाल तथा राजनैतिक, सामाजिक व व्यापारी वर्ग के सैकड़ों लोग भी थे।
नोट : खबर के साथ 26एसएटीबी5 फोटो भी है।फोटो कैप्शन : नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते केंद्रीय व प्रदेश मंत्री।छाया : सतबीर भारद्वाज
|