शीतला माता मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान
शीतला माता मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (आज तक गुडग़ांव):मंथन जन सेवा समिति हरियाणा के तत्वावधान में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पवित्र शीतला माता मंदिर परिसर में सफ ाई अभियान चलाया तथा लोगों को प्लास्टिक,पोलोथिन थैली के इस्तेमाल बन्द करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सबको इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पौधे अवश्य लगाने के लिए जागरूक किया। आर.पी. सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष मंथन जन सेवा समिति हरियाणा ने बताया कि संस्था द्वारा आज माता शीतला मंदिर परिसर में सफ ाई अभियान चलाया। मंदिर में जगह-जगह प्लास्टिक की पौलोथीन, बोतल व कुडा पड़ा हुआ था। मंदिर की सफ ाई की गई। मंदिर में पधारे लोगों को प्लास्टिक पौलोथीन के इस्तेमाल बन्द करने के लिए सभी भक्तों को संकल्प करने के लिए प्रार्थना की गई। संस्था प्रशासन से माँग करती हैं कि पवित्र शीतला माता धाम परिसर में सफ ाई व्यवस्था बहुत खराब हैं। इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। क्योंकि मंदिर लोगों की आस्था हैं। इस अभियान में कैप्टन महादेव सिह, राजेश शर्मा,उदयवीर सिंह,उ.नि.भीम सिंह, राजेन्द्र सिंह, सि रायेन्दर व मंदिर स्टाफ इत्यादि मौजूद थे। नोट : खबर के साथ 22एसएटीबी3फोटो भी है।फोटो कैप्शन :शीतला माता मंदिर मे साफ सफाई करते आर.पी.सिंह चौहान।छाया : सतबीर भारद्वाज
|