कांग्रेस व इनेलो नेताओं को भाजपा सरकारी चूडी पहनाने की तैयारी में
कांग्रेस व इनेलो नेताओं को भाजपा सरकारी चूडी पहनाने की तैयारी मेंगुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (आज तक गुडग़ंाव):हरियाणा में भाजपा अपने बिगड़ते राजनीतिक समीकरण को देखते हुए अब कई नेताओं को सरकारी चूडिया पहनाने की तैयारी में है। इनमें कांग्रेस से लेकर इनेलो भी चर्चा में आ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात का संकेत दे चुके हैं कि भ्रष्टचारी जेल में होंगे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन सिंह मलिक की मानें तो भ्रष्टाचारियों की जगह अब जेल में हैं। इनेलो का कोई नेता हो या कांग्रेस का भ्रष्टाचार में जो भी लिप्त है उसको सरकारी चूडी पहनाई जाएगी। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी यह बयान दे चुके हैं। अब राजनीतिक हलकों में भूचाल आ रहा है कि सरकारी चूडी पहनने वाले नेता कौन-कौन हो सकते हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभय चैटाला पर भी भाजपा अब शिकंजा कसती जा रही है। भाजपा अदालत के फैंसले की प्रतीक्षा में है। बीजेपी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी सरकारी चूडी पहनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा इस बात को भांप रही है कि हरियाणा माहौल भाजपा के लिए ठीक नहीं है। पूर्व सीएम हुड्डा की चैधरियों में राजनीतिक पकड है उनको यदि सरकारी चूडी पहनाकर जेल भेजा जाता है तो कांग्रेस को झटका लग सकता है और अभय चैटाला को आय से अधिक मामले में सजा होती है तो चैटाला परिवार के साथ ही इनेलो को भी जोर का झटका धीरे से दिया जा सकता है। राजनीतिक हलको में चर्चा है कि चुनाव से पहले यह बड़ा धमाका हो सकता है इसमें काई दो राय नहीं है। भाजपा की भी नींद उड़ा रही है। हरियणा में वास्तव में चुनाव समीकरण पर नजर डाले तो विधानसभा में बूरी तरह मात खा जाएंगे। जब से हुड्डा ने ऐलान किया है कि न रथ रूकेगा और न हुड्डा झुकेगा इसके बाद से ही सरकारी चूडियों की चर्चा जोरों पर हो गई थी। इनेलो ने भाजपा की घोर विरोधी पार्टी बसपा से गठबंधन किया उसके बाद से भाजपा की नजर में इनेलो के नेता भी सुर्खियों में हैं। अब ये किस किस को चूडी पहनाएंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन बीजेपी अपना आखिरी राजनीतिक दांव पेंच खेल रही है। यदि ये बडे नेता जेल में जाते हैं तो दूसरी पार्टी हमारे मुकाबले में कुछ भी नहीं है। खाली भाजपा ही पत्ता खेल रही है। पत्ता तो हरियाणा में आप पार्टी भी खेल रही है। वह भी कांग्रेस से दिल्ली और हरियाणा में कुछ सीटों पर हाथ मिला सकती है। कांग्रेस भी इस बात को भांप रही है कि बिना आपके सहारे नैया पार करना कठिन हो सकता है। इसलिए हरियाणा में उनका समर्थन तो मिल ही जाएगा और दिल्ली के अंदर भी यही पत्ता चल रहा है ऐसी राजनीतिक हलकों में चर्चा है यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बड़े नेताओं की फिसलती जुबान बताती है।हालंाकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक की माने तो भ्रष्टाचारियों की जगह तो जेल में ही होनी चाहिए। मलिक के मुताबिक चाहे चश्मा वाला कोई नेता हो या फिर कांग्रेस का कितना ही बड़ा नेता हो कानून सभी के समान है। घोटाले किए हैं तो सरकारी चूडिया भी पहननी पडेगी।
|