गांवों को छोटी सरकार जल्द होंगी भंग, गांवों को शहरों की तरह चमकाने की है प्लानिंग
गांवों को छोटी सरकार जल्द होंगी भंग, गांवों को शहरों की तरह चमकाने की है प्लानिंग गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज आज तक गुडग़ांव): गांवों की छोटी सरकारों को भंग कर अब निगम का क्षेत्र बढाया जाएगा और विकास की गति को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि राज्य सरकार गांवों में विकास कार्य तेजी से करा सके। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन सिंह मलिक ने कहा कि उन्होंने एक पेत्र सेक्टर.115 तक सभी गांवों को निगम में लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा है। मलिक ने बताया कि नगर निकाय मंत्री कविता जैन ने पत्र पर संज्ञान भी लिया है और जल्द ही निगम का दायरा और बढाया जाएगा। ताकि जीएमडीए भी क्षेत्र के गांवों का विकास युद्ध स्तर पर कर सके। सभी गांवों मेें सेक्टर आए हुए हैं और सरकार की पॉलिसी है कि गांवों को शहर की तरह ही चमकाया जाए।मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए मनोहर सरकार अब पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो मुहा सांप है और दोनों मुंह से जहर उगलती है। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार पनपा है और विकास की गति रूक गई थी। भूमाफि याओं का दमदबा सरकार पर बढ गया था। किसान, मजदूर, गरीब आदमी परेशान थे। आज भाजपा के राज में आम आदमी मजदूर किसान सभी खुशहाल हैं और राज्य सरकार ने यह भी सख्त आदेश कर दिए हैं कि महिला के साथ अत्याचार हुआ तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने पत्रकारेां को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज लोकसभा में विपक्ष की बोलती बंद हो गई। क्योंकि कांग्रेस के चने बाजते घने हैं क्योंकि वो थोथे होते हैं उनकी बातों में दम नहीं होता। भाजपा विकास के लिए रात दिन एक कर रही है और अगले प्रधानमंत्री दोबारा नरेंद्र मेादी ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी नेताओं ने भ्रष्टाचार किया है वो जल्द ही जेल के मेहमान होंगे और उनकी सरकारी चूडियां पहनाई जाएंगी ताकि उनकों अपनी करनी और कथनी में फर्क न लगे। आम जनता को संदेश जाएगा कि भ्रष्टाचारी जेल में है।
|