अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी
अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी-लक्ष्मण विहार फेज-2 तथा न्यू कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माणों को रुकवाया-कार्यकारी अभियंता सत्यवान की टीम द्वारा की गई कार्रवाईगुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (आज तक गुडग़ांव):नगर निगम सीमा में अनाधिकृत निर्माणों पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को कार्यकारी अभियंता (इनफोर्समैंट) सत्यवान की टीम ने लक्ष्मण विहार फेज-2 में दो अनाधिकृत निर्माणों को रूकवाया, जबकि न्यू कॉलोनी में एक निर्माण को रोकने की कार्रवाई की गई। ये सभी निर्माण नगर निगम से बिना स्वीकृति लिए किए जा रहे थे।कार्यकारी अभियंता सत्यवान के अनुसार इनफोर्समैंट टीम लक्ष्मण विहार फेज-2 पहुंची, जहां पर विजय कौशिक नामक व्यक्ति तथा रविन्द्र नागर नामक व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा न्यू कॉलोनी में अमित विरमानी द्वारा कमर्शियल निर्माण अनाधिकृत रूप से किया जा रहा था। टीम ने तीनों निर्माणों को रूकवा दिया गया है तथा उन्हें बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाने की हिदायत दी गई है। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने आज एक बार फिर कहा है कि नगर निगम सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व नगर निगम से स्वीकृति लेना अर्थात बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाना अनिवार्य है। बिना बिल्डिंग प्लान मंजूरी के किए जा रहे निर्माण को अनाधिकृत माना जाएगा तथा ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत निर्माण को सील करने एवं तोडऩे का प्रावधान है।
|