Tuesday, May 17, 2022
होम
|
ई-पेपर
|
लोगिन
BREAKING NEWS:
पंङत रघुवर दयाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर भंडारा लगाया, 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन
|
किसानों के सम्मान में ही रद्द किए गए हैं कृषि कानून: नवीन गोयल
|
पीएम ने कृषि कानून रद्द करके किसानों की भावनाओं का किया सम्मान: सुधीर सिंगला
|
प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान राकेश टिकैत की तुच्छ मानसिकता का परिणाम: सर्वप्रिय त्यागी
|
गुरुग्राम की आबोहवा सुधारेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग: नवीन गोयल
|
SEARCH NEWS:
होम
गुडगाँव
हरियाणा
अन्य राज्य
देश
कारोबार
खेल
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
अध्यात्म
राशिफल
संपादकीय
क्राइम
संपर्क
ख़बरें
गुरुग्राम के लोगों को नहीं आने दूंगा जलभराव की समस्या: कपिल दुआ
गुरुग्राम के लोगों को नहीं आने दूंगा जलभराव की समस्या: कपिल दुआ
-आधा दर्जन कालोनियों में लगवाई 3 दर्जन से अधिक सीवर सफ ाई की मशीन
गुरुग्राम सतबीर भारद्वाज (आज तक गुडगांव):
शहर में हो रहे जलजमाव को लेकर गुरुग्राम विधानसभा के युवा भाजपा नेता व वार्ड 20 के पार्षद कपिल दुआ ने कहा कि मानसून की चेतावनी समय पर होने के बावजूद निगम अधिकारियों ने जल निकासी के प्रबंधन में सख्त कदम नहीं उठाए जिसके कारण शहर की दर्जनों कालोनियां महज चंद मिनटों की बारिश में ही जलमग्न हो जाती हैं। जलभराव के कारण ही सीवर जाम हो जाते हैं जिसके चलते कालोनियों में गंदगी का आलम इतना अधिक हो जाता है कि महामारी तक फैलने का खतरा बन जाता है।
कपिल दुआ ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए हाल ही में उन्होंने ओम नगर, शांति नगर, शिवाजी नगर, राजीव नगर कॉलोनी समेत अन्य कालोनियों में 3 दर्जन से भी अधिक सीवर सफ ाई की मशीनें लगवाई है। अपने स्तर पर वह खुद कालोनियों में खड़े होकर सीवरों की सफ ाई करवा रहे हैं, जिससे कि कालोनियों में रहने वाले लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके। कपिल दुआ ने कहा कि शहर की सभी कालोनियों में इन दिनों कूड़ा समय पर नहीं उठने की भी समस्या बढ़ गई है, जिसको लेकर उन्होंने 1 सप्ताह पहले निगम आयुक्त को अपने क्षेत्र का दौरा करा कर सभी स्थानों को चिन्हित कराया था। उस दौरान निगमायुक्त समेत मौजूद दर्जनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि क्षेत्र से समय पर कूड़ा उठेगा और सफ ाई व्यवस्था दुरुस्त होगी, लेकिन दौरे के बाद शायद अधिकारी कालोनियों में सफ ाई व्यवस्था करना भूल गए, अपने आश्वासन को भूल गए। अब इस समस्या को वह निगम सदन में जोर शोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते भाजपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को बट्टा लग रहा है। कपिल दुआ ने अपने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की सफ ाई व्यवस्था को लेकर वह किसी भी कीमत पर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिकारियों ने सफ ाई व्यवस्था को लेकर सख्त कदम नहीं उठाया तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक करने से परहेज नहीं करेंगे।
अन्य ख़बरें
पंङत रघुवर दयाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर भंडारा लगाया, 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन
किसानों के सम्मान में ही रद्द किए गए हैं कृषि कानून: नवीन गोयल
पीएम ने कृषि कानून रद्द करके किसानों की भावनाओं का किया सम्मान: सुधीर सिंगला
प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान राकेश टिकैत की तुच्छ मानसिकता का परिणाम: सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम की आबोहवा सुधारेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग: नवीन गोयल
नगर निगम में नए सम्मलित गांवों की समस्या को ग्रीवेंस समिति की बैठक में जेजेपी जिलाध्यक्ष ने सीएम के समक्ष रखा
घबराने की बजाय सचेत रहें डायबिटीज ग्रस्त लोग: नवीन गोयल
युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडने का लिया संकल्प : सर्वप्रिय त्यागी*
मोबाइल टावर हटवाने के लिए लोगों की नवीन गोयल से अपील
देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर ब्राह्मण एकता मंच ने सम्मेलन के साथ शुरू किया सदस्यता अभियान
अपने पुरुषार्थ से ही मजबूत हुए हैं बंटवारे के पीडि़त: मनोहर लाल
जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बने अंशुमन जैलदार ने कुमारी शैलजा से की मुलाकात, जताया आभार